CG : बालिका आश्रम में फैली बिमारी, एक छात्रा की मौत... कई अस... - CG Sandesh

CG : बालिका आश्रम में फैली बिमारी, एक छात्रा की मौत... कई अस्पताल में भर्ती

छत्‍तीसगढ़ के बस्तर जिले के एक आश्रम में बिमारी से एक बालिका की मौत हो गई. मामला जगदलपुर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बकावंड ब्लॉक के कोलावन बालिका आश्रम की है, जहाँ मौसमी बीमारी फैल गई. इस बीमारी की चपेट में आने से आश्रम की एक 5वीं कक्षा की छात्रा अंजना कश्यप की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 10 बच्चियां बीमार हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। इन सभी का मलेरिया, डेंगू का टेस्‍ट कराया, लेकिन इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बताया जा रहा है कि कोलावल स्थित बालिका आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों को दो दिन पहले से तेज बुखार व सिर में दर्द होने की शिकायत कर रहे थे। रविवार की शाम से अचानक से आठ से 10 बच्चे बीमार हो गए। इस बीमारी की चपेट में आने से पाथरी गांव की 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से छात्रा की जान गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें