CG : कक्षा पांचवी की छात्रा से गंदी हरकत करने वाला शिक्षक गि... - CG Sandesh

CG : कक्षा पांचवी की छात्रा से गंदी हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में शिक्षा की बदहाल व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। आए दिन कोई ना कोई सरकारी स्कूल की दास्तान मीडिया की सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ताजा मामला जो सरकारी स्कूल के सामने निकल कर आ रहा है, वह मानवता को शर्मसार कर देने वाली बात है। एक शिक्षक ने सरकारी स्कूल में पांचवी की बच्ची को पढ़ते समय बच्ची से गंदी हरकत की। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

गुरु और शिष्य का रिश्ता बड़ा पवित्र माना जाता है। माता पिता से ऊपर गुरु को दर्जा दिया जाता है। पर जो घटना घरघोड़ा से निकलकर सामने आ रही है वह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना है। घरघोड़ा थाना से मिली जानकारी अनुसार कोटरीमाल स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने इस गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। कोटरीमाल स्कूल में पदस्थ शिक्षक महेंद्र खंडेल मूल निवास तपकरा जिला जशपुर हाल मुकाम कोटरीमाल ने 5 वी क्लास की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की है। परिजनों के द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़खानी कि रिपोर्ट घरघोड़ा थाना में दर्ज कराया गया, महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। एक तो सरकारी स्कूलों में बदहाल शिक्षा व्यवस्था और ऊपर से इस प्रकार की शिक्षक भी अगर रहेंगे तो निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ का भविष्य काफी अंधेरे में नजर आता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें