CG : तेंदुए ने ली 3 वर्षीय बच्ची की जान
धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम धौराभाठा में तेंदुए के हमले से 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. शुक्रवार की शाम को तेंदुए ने गावं धौराभाठा में 3 वर्षीय मासूम बच्ची नेहा कमार पर हमला कर उसकी जान ले ली. घटना के कुछ घंटे बाद, तेंदुए ने बुजुर्ग व्यक्ति बुधराम कमार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर में सो रहे थे जब तेंदुए ने उनके सिर पर हमला किया. तेंदुए की हमला करने की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग जाग गए और तेंदुआ भाग गया. इस घटना के बाद, देर रात तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को भी उठा लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें