Baloda Bazaar Violence: भीम आर्मी के प्रमुख सांसद चंद्रशेखर ... - CG Sandesh

Baloda Bazaar Violence: भीम आर्मी के प्रमुख सांसद चंद्रशेखर पहुंचे रायपुर, कहा - जल्द निकालेंगे रैली यात्रा

रायपुर। भीम आर्मी के संस्थापक और सांसद चंद्रशेखर आजाद पार्टी के सामाजिक न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आज रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, सामाजिक न्याय यात्रा को मजबूत करने का काम हुआ है।




बलौदाबाजार की घटना को लेकर भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, सरकार के इशारे पर प्रशासन ने आरोपियों को बचाने और सतनामी समाज के लोगों पर जुर्म करने के लिए कार्रवाई की। यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है। इसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है।

उन्होंने पार्टी के आयोजन का जिक्र करते हुए कहा कि, यह हमारी यात्रा का प्रथम चरण है, इसी तरह से और तीन यात्रा निकाली जाएगी। हम बड़ी-बड़ी सभाएं करके समाज को एकजुट करेंगे। सरकार द्वारा जो जुर्म किया जा रहा है, सरकार द्वारा जिन अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है, उसके खिलाफ हमारा मोर्चा जारी रहेगा।

साइंस कॉलेज में वाटरप्रूफ डोम तैयार

बता दें कि, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं। आयोजन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में भीम आर्मी के लोग शामिल होंगे। पहली बार बड़े पैमाने पर हो रहे पार्टी के आयोजन को लेकर राजनीतिक विश्लेषक भी नजर रखे हुए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें