राइट टू हेल्थ स्कीम से बिना स्मार्ट कार्ड के होगी बेहतर से ब... - CG Sandesh

राइट टू हेल्थ स्कीम से बिना स्मार्ट कार्ड के होगी बेहतर से बेहतर इलाज

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार को दुर्ग पहुंचे. इस दौरान यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए स्मार्ट कार्ड के माध्‍यम से गरीबों का इलाज कराने के मामले में सवाल खड़ा किया. सिंहदेव ने स्मार्ट कार्ड से प्रदेशवासियों को इलाज में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर जल्द ही नेशनल हेल्थ स्कीम की तर्ज पर राइट टू हेल्थ योजना अमल में लाने की बात कही है ताकि समस्त प्रदेशवासियों को बिना स्मार्ट कार्ड के ही बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके.

प्रदेश की विभिन्न अस्‍पतालों में होगी 350 डॉक्‍टरों की भर्ती
सरकार जल्द ही अस्पतालों में 350 डॉक्टरों की भर्ती करेगी.  स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि पूरे प्रदेश में डॉक्‍‍‍‍‍‍‍टरों की कमी है और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी इसका जिक्र किया था. इसी को ध्यान में रखते हुए करीब 350 चिकित्सकों को जल्द ही प्रदेश की विभिन्न चिकित्सालयों में भेजे जाएंगे.

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह भी माना कि प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों की स्थिति बेहद खराब है. लिहाजा, इन्हें जल्द ही बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जो लोग इलाज कराने के लिए आ रहे हैं, उन्हें स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण मिल सके.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें