कलेक्टर ने एक साथ 9 शिक्षकों पर गिराई गाज, जारी किया वेतन कट... - CG Sandesh

कलेक्टर ने एक साथ 9 शिक्षकों पर गिराई गाज, जारी किया वेतन कटौती का आदेश, जानें क्या है वजह

पेंड्रा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शाला निरिक्षण के लिए पहुंची कलेक्टर ने 9 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा है। दरअसल, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा बीते दिनों पेंड्रा विकासखंड के विभिन्न शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ताला बंद पाए जाने पर 9 शिक्षकों का एक दिन का वेतन अवैतनिक किया गया है। बीते 7 अगस्त 2024 को कलेक्टर द्वारा शासकीय हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक शाला भाडी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था।



किनपर गिरी गाज

निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय से पूर्व स्कूल में ताला बंद पाये जाने पर सीमा सिह पटेल-प्रभारी प्राचार्य, अन्नपूर्णा त्रिपाठी, कुशल सिंह पैकरा, जितेन्द्र कुमार पैकरा-व्याख्याता तथा पूर्व माध्यमिक शाला के लक्ष्मी सोनी, संध्या चतुर्वेदी, शिक्षक एल.बी. एवं प्राथमिक शाला प्रधानपाठक द्धारिका प्रासाद मेश्राम, सहायक शिक्षक संतोष कैवर्त, गंगा ओट्टी को कार्य में लापरवाही तथा अनुशासनहीनता के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत उक्त शिक्षकों का एक दिवस का वेतन अवैतनिक किया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें