शहर के इस नामी दुकान ने ग्राहक को बेच दी फफूंद लगी मिठाई, खा... - CG Sandesh

शहर के इस नामी दुकान ने ग्राहक को बेच दी फफूंद लगी मिठाई, खाते ही होने लगी उल्टियां, परिजनों ने किया हंगामा

बिलासपुर। बिलासपुर जिले की मशहूर दूकान से मिठाई लेना एक ग्राहक को बहुत महंगा पड़ गया। दूकान ने उस ग्राहक को फफूंद लगी मिठाई बेच दी जिससे उसके परिवार के कई सदस्य बीमार पड़ गए। इससे नाराज होकर परिजनों ने दुकान में खूब हंगामा कर दिया। वहीं मामले की शिकायत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से की गई है।  



बच्ची के जन्म पर ली थी मिठाई, खाते ही होने लगी उल्टी  

जानकारी के अनुसार लोरमी के निवासी मुकेश साहू अपनी नवजात बच्ची के जन्म के उपलक्ष्य में मिठाई खरीदने मुंगेली नाका स्थित मनोज स्वीट्स पहुंचा था। दुकान से उसने 500 रुपये में आधा-आधा किलो दो तरह की मिठाई खरीदी। अस्पताल में नवजात बच्ची को देखने आए दो रिश्तेदारों को उसने मिठाई खिलाई। लेकिन इसके 5 मिनट बाद वे उल्टियां करने लगे। जिसके बाद मुकेश मिठाई लेकर तुरंत होटल पहुंचा, पहले दुकानदार ने इनकार कर दिया। फिर अपने कर्मचारी पर पूरा ठीकरा फोड़ दिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें