बजरंग दल के कार्यकर्ता की पिटाई मामले में दुर्ग पुलिस का बड़ा... - CG Sandesh

बजरंग दल के कार्यकर्ता की पिटाई मामले में दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता नजरुल इस्लाम गिरफ्तार, महाराष्ट्र के गोंदिया में पुलिस ने दबोचा

दुर्ग। बजरंग दाल के कार्यकर्ता की पिटाई मामले में कांग्रेस नेता नजरुल इस्लाम को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  महाराष्ट्र के गोंदिया से पुलिस ने नजरुल को गिरफ्तार किया है। दुर्ग एसपी जीतेन्द्र शुक्ला ने खुद इस गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।



ये है पूरा मामला

बता दें कि, बीते 24 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में बड़ा विवाद सामने आया था। इस मामले में भिलाई में कार्यवाही की जानकारी लेने पहुंचे चरोदा नगर निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर ने बजरंग दल के कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी थी। जिसके बाद बवाल मच गया। भड़के भाजपा कार्यकर्ता व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की थी। मामले की जानकारी लगने के बाद वैशाली नगर भाजपा विधायक रिकेश सेन और भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। काफी देर तक हुई नारेबाजी के बाद पुलिस ने सभापति के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की थी।

जानकारी के मुताबिक, चरोदा नगर निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर निर्मल कोसरे के साथ देर शाम भूपेश बघेल के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से मामले में हुई कार्यवाही की जानकारी मांगी, जिस पर पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है। इसके बाद में निर्मल के साथ वहां से निकल कर नगर निगम के पास मिले बजरंग दल के कार्यकर्ता अमित लखवानी की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं सभापति अमित को मारते हुए थाने लेकर चले गए।

इसकी जानकारी जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी, वह सब बड़ी संख्या में पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद देर रात पुलिस ने अमित लखवानी की शिकायत पर सभापति कृष्णा चंद्राकर, पार्षद वी रमन्ना, सहित अभिषेक, अशफाफ, नजरुल के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

पूर्व सीएम बघेल के सुरक्षाकर्मियों से हुई थी झुमाझटकी

बीते 24 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद बजरंग दल के लोग सिरसा गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिला दुर्ग के लिए रवाना हो रहा था। प्रदर्शन के चलते चौक पर लगे जाम को देखकर पूर्व सीएम बघेल प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर उनके खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही भूपेश बघेल व उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ झूमाझटकी भी हुई थी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें