महादेव सट्टा ऐप पर छत्तीसगढ़ पुलिस का शिकंजा, गुजरात से हवाल... - CG Sandesh

महादेव सट्टा ऐप पर छत्तीसगढ़ पुलिस का शिकंजा, गुजरात से हवाला नेटवर्क का मास्टरमाइंड दिनेश गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप को लेकर एक अहम ऑपरेशन चलाया है। गुजरात पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान महादेव ऐप से जुड़े हवाला नेटवर्क के मास्टरमाइंड दिनेश व्यास को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। दिनेश को उसके पैतृक गांव ब्राह्मणवे से पकड़ा गया, जो गुजरात के पाटन जिले के चांसमा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। गौरतलब है कि दिनेश व्यास के खिलाफ 3 जुलाई को लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।



बात दें कि, इस गिरफ्तारी से महादेव ऐप को समर्थन देने वाले वित्तीय नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है, जिसे ऐप के खिलाफ चल रही जांच में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। दिनेश व्यास की गिरफ्तारी के बाद, निकट भविष्य में और भी बड़े अपराधियों की संभावित गिरफ्तारी के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें