युवती से गैंगरेप : फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का दिया ला... - CG Sandesh

युवती से गैंगरेप : फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का दिया लालच...फिर जो हुआ

 बिलासपुर : युवती से सामूहिक बलात्कार करने वाले दो फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर झांसा दिए थे। बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र का मामला है। पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मुख्य आरोपी रामायण साहू उम्र 42 साल साकिन वेद परसदा थाना मस्तूरी ने अपने तीन साथी रामायण भोई उर्फ राजू निवासी बस स्टैण्ड नहर पारा मस्तूरी, बबलू निवासी जयराम नगर एवं मेलू निवासी बस स्टेण्ड मस्तूरी के द्वारा प्रार्थिया को फिल्म इण्डस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर आरोपी रामायण साहू ने प्रार्थिया एवं उसकी सहेली को अपने घर ले गया और रात्रि में आरोपी तथा उसके साथी रामायण भोई उर्फ राजू दोनों पीड़िता के कमरे में पानी मांगने की बहाना से घुसे।


पीड़िता और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे, जहां से पीड़िता की सहेली को आरोपी रामायण भोई हाथ खींचकर बाहर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। तब रामायण साहू ने पीडिता को मैं तुमको पसंद करता हूं कहकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया। पीडिता घटना दिनांक 01.04.2022 को ही थाना रिपोर्ट करने आ रही थी। तब आरोपी रामायण साहू के अन्य साथी मेलू एवं बबलू दोनों ने पीडिता को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किये थे। तुम लोगों का शादी करा देंगे कहकर गुमराह करते रहे।

इस दौरान पीडिता 03 माह की गर्भवती हो गई। पीडिता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी रामायण साहू ने दिनाक 23.11.2022 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने पर प्रकरण में गिर० किया गया था। बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे पिता महेत्तर बंदे उम्र 36 साल साकिन भिलाई धनुहारपारा थाना मस्तूरी एव मेलू उर्फ मेलाराम सारथी पिता स्व० नारायण प्रसाद उम्र 53 साल साकिन बसन स्टेण्ड के पास वार्ड क० 4 गस्तूरी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ०ग० का पता तलाश किया जा रहा था। पतासाजी कर उनके सकुनत में दबिश देकर पकडा गया है। जिनको घटना के सबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी

01. बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे पिता महेत्तर बंदे उम्र 36 साल साकिन भिलाई धनुहारपारा थाना मस्तुरी बिलासपुर

02. मेलू उर्फ मेलाराम सारथी पिता स्व. नारायण प्रसाद उम्र 53 साल साकिन मस्तुरी बस स्टैण्ड के पास थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें