CG में भाजपा को बनाने हैं 50 लाख सदस्य...जानें किस तरह पूरा ... - CG Sandesh

CG में भाजपा को बनाने हैं 50 लाख सदस्य...जानें किस तरह पूरा होगा ये लक्ष्य

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अगले माह से आरंभ होने जा रहा है। इस अभियान के तहत सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 सितंबर को सदस्यता लेंगे। जिसके अलगे ही दिन छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सदस्यता लेंगे। इसी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान छत्तीसगढ़ में आरंभ हो जाएग

बता दें कि प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने प्रदेश के मंत्री, भाजपा विधायक व सांसद समेत जिलों के पदाधिकारी बूथों तक पहुंचेंगे।


बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने पहली बार बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पुरानी 18 करोड़ सदस्यों की सदस्यता को रद्द करते हुए अब सभी को 2024 से नया सदस्य बनाने का फैसला किया है।

इतना ही नहीं देश भर में पुराने सदस्यों के साथ नए दस करोड़ सदस्य भी बनाने हैं। इसके लिए सभी राज्यों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ में पुराने और नए सदस्यों को मिलाकर 50 लाख का आंकड़ा पूरा करना है, वहीं पड़ोसी राज्य में मप्र में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय हुआ है।

सांसदों को जहां 20-20 हजार सदस्य बनाने के लिए कहा गया है, वहीं मंत्री व विधायकों को दस- दस हजार सदस्य बनाने हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 4 सितंबर से सदस्यता अभियान आरंभ होगा। वहीं 5 सितंबर को मंडलों और अंत में 6 सितंबर से लगातार बूथों में सदस्यता अभियान चलेगा। यह 25 सितंबर तक चलेगा। बाद में 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक पुनः सदस्यता अभियान चलेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें