कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज... पूर्व सीएम बघेल ने कह... - CG Sandesh

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज... पूर्व सीएम बघेल ने कही यह बात...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुर्ग एसपी को चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा कि, एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें, सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे कीजिएगा कि, भविष्य में आंख मिला सकें।


भूपेश बघेल के काफिल रोकने पर मचा बवाल

दरअसल, दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोक दी थी। भूपेश बघेल का आरोप था कि, उन लोगों ने गाली गलौज की और हमारे सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की है। यह पूरा मामला भिलाई थाना क्षेत्र-3 का बताया जा रहा है। जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के समर्थक भिलाई-3 थाना पहुंच गए थे। थाने में दोनों पक्षों में जमकर बवाल भी हुआ था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया था लाठी चार्ज

वहीं, काफिला रोकने की घटना को लेकर कांग्रेस दुर्ग में प्रदर्शन कर रही थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। कांग्रेसी सिरसा गेट पर जमा होकर भिलाई-3 थाने को घेरने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने इसकी अनुमति नहीं ली थी, जिसे रोकने पर झड़प शुरू हो गई, और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था।

भूपेश बघेल ने दुर्ग एसपी को घेरा

लाठीचार्ज को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग पुलिस पर हमला किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें। सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे ही कीजिएगा कि, भविष्य में आंख मिला सकें।

भूपेश बघेल ने आगे लिखा कि, भिलाई-3 में शांतिपूर्ण धरने के बाद शांतिपूर्वक मार्च करके ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। तो क्या अब, भाजपा सरकार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भी बर्दाश्त नहीं है? यह तो जनता का लोकतांत्रिक अधिकार है।

आगे उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार और खासकर उनके आदेश का पालन कर रहे नौकरशाह कान खोलकर सुन लें। सत्ता की गोद में बैठ कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवाना याद रहेगा। भूलना मत, लाठी का एक-एक वार कांग्रेसियों का हौसला बढ़ाता है। हम गांधीवादी हैं। लोकतंत्र पर हमारी अटूट आस्था है। एक सवाल अभी बचा हुआ है, बजरंग दल के गुंडा तत्वों पर कार्रवाई कब होगी?

बघेल ने पुलिस के आरोपों को झुठलाया

इसके साथ ही भूपेश बघेल ने पुलिस के आरोपों को झुठला दिया है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, मार्च निकाल रहे मेरे साथी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे थे। वे सिर्फ़ नारे लगा रहे थे। देखिए पुलिस वालों ने कैसे बिना किसी उकसावे के उन पर लाठी बरसानी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि, सरकारी नुमाइंदे मीडिया के जरिए अफ़वाह फैला रहे हैं। कि प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला पहले हुआ था।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें