CM साय ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई, ... - CG Sandesh

CM साय ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई, कहा - भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की बधाई देते हुए समस्त प्रदेश वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे।



इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि, भगवान श्रीकृष्ण हमें जीवन जीने का सही राह बताते हैं। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है। उल्लेखनीय है कि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में इस महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें