जम्मू कश्मीर Election 2024 : बीजेपी ने घोषित किए 15 उम्मीदवा... - CG Sandesh

जम्मू कश्मीर Election 2024 : बीजेपी ने घोषित किए 15 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे मिला कौन सा क्षेत्र

श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। इस बार बीजेपी ने सिर्फ़ 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इससे पहले पार्टी ने 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उसने उस सूची को वापस ले लिया।


बता दें कि, इस साल जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होगा। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

इन उम्मीदवारों को मिला टिकट

पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को नहीं दिया टिकट

राजपुरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से सैयद वजाहत, किश्तवाड़ से सुश्री शगुन परिहार और डोडा से गजय सिंह राणा को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि भाजपा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को टिकट नहीं दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें