छत्तीसगढ़ में स्वाइनफ्लू से एक और मरीज की मौत, अबतक 5 ने गंव... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में स्वाइनफ्लू से एक और मरीज की मौत, अबतक 5 ने गंवाई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस बीमारी से प्रदेश में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। ‌ बीते दिन एक और मरीज ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

मृतक कोरिया जिले के पटना का रहने वाला था उसका रायपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक बुजुर्ग h1 एन 1 वायरस से संक्रमित था। स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे वेंटीलेटर पर रखा था, लेकिन परिजन स्वेच्छा से उसे सरगुजा लेकर चले गए। इसके बाद रविवार को उसकी मौत हो गई।

 


इस संबंध में सिविल सर्जन जेके रेलवानी ने बताया कि, स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज का अस्पताल में इलाज चल रहा था। मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया था, इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से उसे घर लेकर चले गए। घर जाने के बाद मरीज की हालत फिर से बिगड़ गई। जिसे पुनः मेडिकल अस्पताल लाया गया। मरीज को इलाज के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई।

स्वाइन फ्लू का कर सरगुजा संभाग में अधिक देखा जा रहा है। अब तक सरगुजा संभाग में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले कोरिया पटना के पण्डोपारा स्थित कॉलरी कर्मी की पत्नी एच 1 एन 1 से संक्रमित पाई गई थी, जिनका उपचार रायपुर के अपोलो हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वहीं एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ निवासी कॉलरीकर्मी की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें