भारत के हासिल की एक और उपलब्धि, अपना पहला रियूजेबल हाइब्रिड ... - CG Sandesh

भारत के हासिल की एक और उपलब्धि, अपना पहला रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट RHUMI- 1 किया लांच

नई दिल्ली। भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। शनिवार को चेन्नई के थिरुविदंधई से भारत ने अपना पहला रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट ‘RHUMI- 1’ को लॉन्च कर दिया। हाइब्रिड रॉकेट को तमिलनाडु स्थित स्टार्ट-अप स्पेस जोन इंडिया ने मार्टिन ग्रुप के साथ मिलकर डेवलप किया है। रॉकेट को मोबाइल लॉन्चर का इस्तेमाल करके सबऑर्बिटल प्रक्षेप पथ में लॉन्च किया गया। यह 3 क्यूब सैटेलाइट और 50 PICO सैटेलाइट लेकर जा रहा है।


यह सैटेलाइट ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर शोध उद्देश्यों के लिए डेटा एकत्र करेगी। RHUMI रॉकेट एक सामान्य ईंधन आधारित हाइब्रिड मोटर और विद्युत रूप से ट्रिगर किए गए पैराशूट डिप्लॉयर से लैस है, RHUMI 100 फीयदी पायरोटेक्निक-मुक्त और 0 फीसदी TNT है।

मिशन RHUMI का नेतृत्व स्पेस जोन के संस्थापक आनंद मेगालिंगम द्वारा किया जा रहा है, जो इसरो सैटेलाइट सेंटर के पूर्व निदेशक डॉ. माइलस्वामी अन्नादुरई के मार्गदर्शन में है। रॉकेट दक्षता में सुधार और परिचालन लागत को कम करने के लिए तरल और ठोस ईंधन प्रणोदक प्रणालियों दोनों के लाभों को जोड़ता है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें