11 लाख लखपति दीदी को प्रदान किए जाएंगे प्रमाणपत्र - CG Sandesh

11 लाख लखपति दीदी को प्रदान किए जाएंगे प्रमाणपत्र

केन्द्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में जलगांव में आयोजित होने वाले लखपति दीदी सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। चौहान ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आगमन कार्यक्रम, मंच स्थल और सभा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित होने वाले लखपति दीदी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और करीब पांच हजार करोड़ का ऋण भी जारी करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें