महासमुंद : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 26 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित
महासमुंद : राज्य शासन द्वारा सोमवार 26 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल. 3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट, देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुंद तथा देशी, विदेशी, कम्पोजिट आहातों को बंद रखने आदेशित किया है। इस दिन मदिरा का विक्रय और संव्यवहार पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित अधिकारियों को इसकी सुनिश्चिता के निर्देश दिए गए हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें