ढेबर का रूस से एमओयू साइन पर सवाल, बीजेपी ने बताया निजी यात्... - CG Sandesh

ढेबर का रूस से एमओयू साइन पर सवाल, बीजेपी ने बताया निजी यात्रा, कहा- महापौर को अधिकार नहीं

रायपुर। रायपुर में लाइट मैट्रो चलाने के लिए महापौर एजाज ढेबर के रशिया के साथ हुए एमओयू पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। इसे लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी ने इसे लोगों के साथ धोखा करार दिया है।

भाजपा नेताओं ने महापौर पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वह निजी यात्रा पर रसिया घूमने गए थे। उनकी इस यात्रा का राज्य सरकार या निगम प्रशासन से कोई लेना-देना नहीं है। बीजेपी ने कहा कि उन्हें मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर एमओयू साइन करने का अधिकार नहीं है।



महापौर एजाज ढेबर पर अरुण साव ने निशाना साधते हुए कहा कि, चुनाव नजदीक आते ही उन्होंने रायपुर वासियों के साथ मजाक किया है। रायपुर की सड़कें तो बना नहीं पाए, मैट्रो चलाने की बात करते हैं। वह बिना अधिकार के एमओयू साइन नहीं कर सकते हैं।

वहीं पश्चिम विधानसभा राजेश मूणत ने भी ढेबर पर निशाना साधा है। उन्होंने एमओयू को लेकर कहा कि भारत में कोई भी  मंत्रालय या विभाग तभी एमओयू साइन कर सकता है जब उसे कैबिनेट की मंजूरी मिली हो। उनकी रूस की यात्रा पूरी तरह से निजी यात्रा थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें