महासमुंद : बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर; इस एप्प से... - CG Sandesh

महासमुंद : बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर; इस एप्प से प्राप्त कर सकते हैं भर्ती की जानकारी

महासमुंद : छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़, नवा रायपुर द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उचित रोजगार के अवसर प्रदान के लिए शुरू की गई एक ई-गवर्नेंस पहल है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प गूगल प्लेस्टोर्स के माध्यम से निःशुल्क डाउनलोड कर सकते है। इस एप्प के माध्यम से शिक्षित बेरोजगार युवा अपना स्वप्रमाणित रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण आदि कार्य मोबाईल के माध्यम से सम्पन्न कर सकते हैं। इसके साथ ही रोजगार कार्यालयों द्वारा आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैम्प, जॉब फेयर आदि की जानकारी समय पर प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बातया कि इस एप्प के माध्यम से सभी जिलों की भर्ती वेबसाइट पर जाकर किसी भी जिले में की जा रही भर्ती की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा योग्यता अनुसार रिक्त पदों पर अपना आवेदन संबंधित विभाग को प्रेषित किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने समस्त शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार एप्प का उपयोग करने अपील किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें