पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा - देवें... - CG Sandesh

पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा - देवेंद्र यादव को साजिशन फंसाने की कोशिश

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में आज कांग्रेस की प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बिना नाम लिए गुरु बालदास पर निशाना साधते हुए कहा कि, बाबा गुरु घासीदास सतनामी समाज के असली गुरु हैं। सभी बाबा गुरु घासीदास को मानते हैं। बाबा जी के वंश में पैदा होने से कोई गुरु नहीं हो जाते। समाज के 80 प्रतिशत लोग गुरु प्रथा को बंद करना चाहते हैं, सतनामी समाज एक है, ये गुरु अवसरवादी लोग हैं, कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस की ओर थे, अब भाजपा में चले गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जो गुरु भाजपा में चले गए हैं, उनकी स्वीकारता अब नहीं रह गई है।

बीजेपी की तुलना अंग्रेजो से की

बता दें, कांग्रेस के पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू और शिव डहरिया ने मिलकर प्रेस वार्ता आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री डहरिया ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को साजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीजेपी की अंग्रेजों से तुलना करते हुए कहा कि, BJP सरकार ने जैसी कार्रवाई की, अंग्रेजों ने भी नहीं किया था।



कांग्रेस के खिलाफ रचा गया षड्यंत्र : पूर्व मंत्री शिव डहरिया

उन्होंने आगे कहा कि, BJP सरकार सतनामी समाज और कांग्रेस को बदनाम करना चाहती है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सरकार ने ऐसी कार्रवाई की हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, पार्टी पूरी ताकत से षड्यंत्र के खिलाफ लड़ेगी। वहीं सरकारी दमन से कांग्रेस डरने वाली नहीं हैं। इस दौरान प्रेसवार्ता में विधायक इंद्र साव और एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय भी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि, अमर गुफा में जैतखंभ को काटने का काम किया गया। तीन मजदूरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया, सतनामी समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। लेकिन प्रशासन ने अभी तक जांच नहीं की। वहीं लगातार 3 घंटों तक प्रदर्शन चलता रहा, सरकार का इंटेलीजेंस फेल हो गया था। कलेक्ट्रेट सहित एसपी कार्यालय को जला दिया गया।

बलौदाबाजार हिंसा : बीजेपी और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार

उन्होंने बीजेपी सरकार और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बलौदाबाजार मामले के लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है। कांग्रेस प्रतिनिधियों को जेल में डालने का काम किया गया। इस तरह की कार्रवाई कभी अंग्रेजों ने भी नहीं की थी। सरकार की साजिश को कांग्रेस बेकनाब करेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी। सरकार का आतंकी व दोहरा चेहरा है, उसे कांग्रेस की पार्टी बेनकाब करेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें