PETROL DIESEL PRICE : पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट...जाने... - CG Sandesh

PETROL DIESEL PRICE : पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट...जानें क्या है आपके शहर का रेट?

पटना: बिहार में आज 23 अगस्त यानी शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी कर दिया गया है. यहां पेट्रोल के दाम में 19 पैसे और डीजल के रेट में 18 पैसे की कमी आई है. जिसके मुताबिक आज बिहार में पेट्रोल का दाम 107.12 रुपये और डीजल की कीमत 93.84 रुपये है. बात अगर राजधानी पटना की करें तो यहां आज पेट्रोल की कीमत 105.18 रुपये और डीजल का दाम 92.04 रुपये है.

आज क्या है पेट्रोल का रेट: सिवान-106.56 रुपये, पूर्णिया-106.76 रुपये, वैशाली -105.87 रुपये, औरंगाबाद-106.69 रुपये, गया-106.79 रुपये, दरभंगा-105.69 रुपये, मुजफ्फरपुर -106.00 रुपये, भागलपुर-105.78, किशनगंज-107.54 रुपये, मधुबनी-106.79, भोजपुर-105.83 रुपये, समस्तीपुर-105.35 रुपये, बांका-105.94 रुपये.


जानें डीजल का दाम: गया-93.55 रुपये, दरभंगा-92.52, मुजफ्फरपुर -92.79 रुपये, भागलपुर-92.58, किशनगंज-94.24 रुपये, मधुबनी-93.53 रुपये, भोजपुर-92.66 रुपये, समस्तीपुर-92.19 रुपये, सिवान-93.33 रुपये, पूर्णिया-93.51 रुपये, वैशाली -92.67 रुपये, औरंगाबाद-93.45 रुपये, बांका-92.74 रुपये.

कैसे तय होती है पेट्रोल की कीमत?: देशभर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, एंट्री टैक्स और राज्यों में वैट की दरें जोड़ने के बात तय होती हैं. दरअसल, राज्य सरकारें तेल की कीमतों पर अलग अलग वैट लगाती हैं, इस वजह से राज्यों में तेल (पेट्रोल और डीजल) की कीमतें अलग अलग होती हैं.

पेट्रोल-डीजल की कीमत कैसे तय होती है?: दरअसल, हम जिस कीमत पर पेट्रोल और डीजल खरीदते हैं उसका आधार मूल्य यानी बेस प्राइस 48 फीसदी होता है. जिसमें एक्साइज ड्यूटी 35 फीसदी, सेल्स टैक्स 15 फीसदी और कस्टम ड्यूटी 2 फीसदी लगाई जाती है. इसमें तेल कंपनियों का कमीशन, एंट्री टैक्स, ढुलाई का खर्च भी जुड़ा हुआ होता है. इस आधार पर अलग अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय होती है.

बिहार में पेट्रोल के भाव का ब्रेक अप: मान लीजिए बिहार में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये लीटर हैं, तो इसमें डीलर को आपूर्ति होने वाला भाव करीब 52.80 रुपया, एक्साइज (केंद्र सरकार का हिस्सा) 38.50 रुपया, डीलर का कमीशन 16.50 रुपया, वैट (राज्य सरकार का हिस्सा) 2.20 रुपया और खुदरा मूल्य यानी आपको एक लीटर के लिए इतना चुकाना पड़ेगा.

बिहार में डीजल के भाव का ब्रेक अप: अगर डीजल की कीमत की बात करें तो डीजल की कीमत 90 रुपये हैं, तो इसमें डीलर को आपूर्ति होने वाला भाव करीब 43.20 रुपया, एक्साइज (केंद्र सरकार का हिस्सा) 31.50 रुपया, डीलर का कमीशन 13.50 रुपया, वैट (राज्य सरकार का हिस्सा) 01.80 रुपया और खुदरा मूल्य यानी आपको एक लीटर के लिए इतना चुकाना पड़ेगा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें