महासमुंद : घर में ताला लगाकर रक्षाबंधन मनाने गया था परिवार; ... - CG Sandesh

महासमुंद : घर में ताला लगाकर रक्षाबंधन मनाने गया था परिवार; सोने-चांदी के आभूषण चोरी

सुने मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले में महासमुंद थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बताया गया कि घर में ताला लगाकर पूरा परिवार राखी का त्यौहार मनाने गया था. इसी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और करीब 104500 रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर लिये. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड न. 11 वृन्दावन कॉलोनी नयापारा महासमुंद निवासी नेहा गुप्ता ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अगस्त को नेहा घर में ताला लगाकर अपने पति और बच्चों के साथ राखी त्यौहार मनाने अपनी ढेड सास वीणा गांधी के घर ग्राम धवलपुर गरियाबंद गयी थी. राखी त्यौहार मनाकर 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे वापस घर नयापारा महासमुंद आये तो देखे की घर के सामने शटर दरवाजा में अंदर और बाहर ताला लगाये थे वह नहीं था. शटर दरवाजा लगा हुआ था.

घर अंदर जाकर देखे तो टीव्ही रूम का ताला टुटा व निचे पड़ा था उसके सामने वाला रूम का दरवाजा खुला था, दोनो रूम में लोहे की आलमारी रखी हुई थी. दोनों का दरवाजा खुला हुआ था, सामान बिखरा पडा हुआ था. टीव्ही रूम में आलमारी के अंदर रखे सोने का आयरिंग 02 नग कीमती 25,000 रूपये, सोने का मंगलसूत्र 01 नग कीमती 20,000 रूपये, सोने की अंगुठी 02 नग कीमती 14000 रूपये, सोने का लॉकेट 03 नग कीमती 4000 रूपये, सोने का गेहु का दाना 05 नग कीमती 7000 रूपये एवं चांदी का पायल 03 जोडी कीमती 28000 रूपये, चांदी का हाफ करधन 02 नग कीमती 4000 रूपये, चांदी का बाजुबंद 01 नग कीमती 1500 रूपये, चांदी की बिछिया 05 जोडी कीमती 1000 रूपये कुल कीमती 104500 रूपये नहीं था. कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त सामानों को चोरी कर ले गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें