रायपुर पुलिस का निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जागरुकता ... - CG Sandesh

रायपुर पुलिस का निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जागरुकता हेतु जारी किया रैप-सॉन्ग वीडियो

रायपुर। अवैध नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही व जागरूकता अभियान, निजात चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा युवाओं को अभियान के तहत नारकोटिक्स, ड्रग्स, शराब, गांजा, सिलोशन एवं सिरिंज आदि से होने वाले दुष्परिणामों के बारे बताया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने एक रैप सांग जारी किया है।



इस वीडियो में निजात के तहत होने वाली कार्रवाई, नशे के दुष्परिणाम को दिखाया गया है कि कैसे गलत संगत में नशे का सेवन करने से होनहार युवक भटक जाता है। बता दें जिले में ‘निजात’ अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान बड़े व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही युवाओं, स्कूली बच्चों और नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें