महासमुंद : वेन की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त - CG Sandesh

महासमुंद : वेन की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त

महासमुंद के कांग्रेस चौंक के पास वेन की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त हो गई. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

06 वीं बटालियन पुलिस लाईन उर्दना निवासी देवानंद पैंकरा ने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई को वह अपने वाहन टोयोटा ईनोवा हाईक्रोश क्रमांक CG 04 PD 8900 में रायपुर से महासमुंद अपने निजी कार्य के लिये जा रहा था. 

इसी दौरान कांग्रेस चौंक महासमुंद के पास यातायात सिग्नल रेड लाईट होने के कारण रुका रहा कुछ देर बाद सिग्नल ग्रीन लाईट होने के बाद वह अपने वाहन को आगे की ओर ले जा रहा था उसी समय बायें ओर की रेड सिग्नल में खडी वाहन मारूती सुजुकी ईको वेन क्र. CG 23 J 4433 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर देवानंद के वाहन को बायें साईड से ठोकर मार दिया, जिससे उसके बायें साईड का गेट क्षतिग्रस्त हो गया. घटना को यातायात पुलिस चौंक ड्यूटी में तैनात जवान राधे चंद्रवंशी देखें हैं. घटना में देवानंद को कोई चोंट नहीं लगी है.

पुलिस ने मामले कि शिकायत के बाद आरोपी मारूती सुजुकी ईको वेन क्र. CG 23 J 4433 के चालक के खिलाफ 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें