Transfer Breaking: 4 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, नए अफसरों... - CG Sandesh

Transfer Breaking: 4 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, नए अफसरों को भी मिली पोस्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारियों का तबादला किया है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अभिजीत सिंह को चिकित्सा शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। फिलहाल, उनके पास गृह और जेल विभाग का प्रभार है। वहीं 2015 बैच के प्रभात मलिक को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHiPS) के सीईओ हैं और सुशासन एवं अभिसरण विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे हैं।



इसके अलावा, नए आईएएस अधिकारियों को भी पदस्थापना मिली है। 2022 बैच की अधिकारी नम्रता चौबे, जो वर्तमान में बलौदाबाजार में सहायक कलेक्टर हैं, उन्हें महासमुंद जिले के सरायपाली का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, कांकेर के सहायक कलेक्टर प्रखर चंद्राकर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ में एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें आदेश-



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें