महासमुंद पुलिस द्वारा महासमुंद को “चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस” जि... - CG Sandesh

महासमुंद पुलिस द्वारा महासमुंद को “चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस” जिला बनाने के लिए किये जा रहे कई कार्यक्रम

महासमुंद. महासमुंद पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ डीएम अवस्थी से पुलिस मुख्यालय में जाकर उनसे मुलाकात की और महासमुंद पुलिस को मिले सम्मान के बारे में जानकारी दी. पुलिस महानिदेशक ने महासमुंद पुलिस द्वारा बाल अधिकारों के संवर्धन व पुलिस बल को उनके प्रति सवेंदनशीलता के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा किये जा रहे "चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग" की सराहना की.

उन्होंने संतोष सिंह को उपराष्ट्रपति श्री वैंकैया नायडू के हाथों मिले "चैंपियंस ऑफ चेंज" अवार्ड के लिए बधाईयां दी और इसे छत्तीसगढ़ पुलिस के गर्व बढ़ाने वाला बताया.

महासमुंद पुलिस द्वारा महासमुंद को 'चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस" जिला बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ की बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था यूनिसेफ के सहयोग से कई कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं.

प्रत्येक थाना में बाल मित्र कक्ष बनाया गया है जहाँ बच्चों की समस्याएं सुनी जाती हैं और स्कूलों में जाकर उनकी बातें सुनी जाती हैं. जिले में बाल मित्र बनाये गए है जो पुलिस को इस कार्यक्रम के उद्देश्यों में मदद करते हैं.

पिछले 2 वर्षों में स्कूल व कॉलेज के लगभग 35,000 बच्चों को सेल्फ डिफेंस, ऑनलाइन सेफ्टी, साइबर क्राइम, ट्रैफिक आदि की ट्रेनिंग दी गयी हैं. इसके अतिरिक्त अनेकों अन्य उपायों से बच्चों को सशक्त किया जा रहा हैं और इससे बच्चों के प्रति अपराध में कमी लायी जा रही हैं.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें