गले में रसगुल्ला फंसने से घर के इकलौते चिराग की मौत, रक्षाबंधन के दिन परिवार में छाया मातम
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के गले में रसगुल्ला फंसने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली खबर के मुताबिक, घटना पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह के पाटमहुलिया गांव की है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अमित सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन पर रिश्तेदार मिठाई लेकर आए थे। तभी अमित सिंह बैड पर लेटे हुए रसगुल्ला खाने लगा। खाने के दौरान रसगुल्ला गले में अटक गया और वह कराहने लगा।
घरवालों के बहुत कोशिश करने पर भी रसगुल्ले को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद उसे उल्टी हुई और फिर घर वाले उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घर के इकलौते चिराग की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें