भाजपा नेत्री सरोज पांडे ने रक्षाबंधन पर पूर्व सीएम को भेजी र... - CG Sandesh

भाजपा नेत्री सरोज पांडे ने रक्षाबंधन पर पूर्व सीएम को भेजी राखी, भूपेश बघेल ने जताया आभार

रायपुर। आज भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र और सफलता की कामना करती है। इस दौरान उसका भाई जीवन भर उसकी रक्षा करने का वादा करता है।


इसी कड़ी में भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने भी हर साल की तरह इस साल भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी भेजी है। राखी मिलने के बाद भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी तस्वीर शेयर कर आभार जताया है।

भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हर वर्ष की तरह, मेरी बहन सरोज पांडेय ने रक्षाबंधन पर राखी के साथ अपना स्नेह भेजा है. बहन सरोज का आभार. उन्हें जीवन की हर खुशी मिलती रहे.”




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें