24 अगस्त को कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन - CG Sandesh

24 अगस्त को कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से लेटर जारी कर बताया कि पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में 24 अगस्त को सड़क पर उतरने वाली है। इससे पहले पार्टी एक 20 अगस्त को विधायक दल की बैठक भी करेगी।


बता दें कि, कल पुलिस ने बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने आज एक प्रेस वार्ताकार बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें