केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भूतेश्वरनाथ मंदिर में किय... - CG Sandesh

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भूतेश्वरनाथ मंदिर में किया दुग्धाभिषेक, की प्रदेशवासियों के खुशहाली और छत्तीसगढ़ के तरक्की की कामना

गरियाबंद। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शनिवार को विश्व प्रसिध्द शिवलिंग भूतेश्वरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गरियाबंद पहुॅचे। यहां उन्होने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया। भगवान शिव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली तथा छत्तीसगढ़ के तरक्की की कामना की। इस अवसर उनके साथ पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू व जिला अध्यक्ष राजेश साहू भी उपस्थित थे। इसके पहले पहली बार भूतेश्वरनाथ पहुॅचे केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भूतेश्वरनाथ सेवा समिति के सदस्यो ने साल श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने पूजन अर्चना की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने मीडिया के बातचीत में कहा कि आज विश्व प्रसिध्द प्राकृतिक एवं स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन का सौभाग्य मिला। भगवान भोलेनाथ हम सबसे आस्था और विश्वास के प्रतीक है।



यहां भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख शांति, तरक्की और खुशहाली की कामना की। उन्होने आगे कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लोगो का सौभाग्य है कि माता कौशल्या की धरती, जहां प्रभु श्रीराम भी वनवास के दौरान पहुॅचे ऐसे राज्य में भगवान भोलेनाथ भी विश्व के विशालतम शिवलिंग भूतेश्वरनाथ के रूप में विराजे है। उन्होने कहा कि यहां की महिला दूर दूर तक फैली है। हजारो की संख्या मे कावड़िया आते हैै, हजारो की संख्या में श्रध्दालु आते है। भगवान भोलेनाथ की कृपा सब पर बरसे ऐसी कामना करता हूॅ। इस दौरान उन्होने समिति द्वारा रखी गई मांगो को पूरा कराने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसके पहले पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि भूतेश्वरनाथ मंदिर की आस्था और महिला लगातार बढ़ती जा रही है। यहां सुविधाओ के विस्तार की जरूरत है। उन्होने केन्द्रीय राज्य मंत्री को इसके लिए पहल करने की मांग रखी। वही समिति ने भी भूतेश्वरनाथ मंदिर में पार्किंग, सड़क चौड़ीकरण तथा गौरवपथ से भूतेश्वरनाथ लाइट लगाने की मांग रखी। इसके साथ ही उन्हे स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

इस अवसर जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, अनूप भोसले, घनश्याम सिन्हा, आशीष शर्मा, सुरेंद्र सोनटेके, मिलेश्वरी साहू, सागर मयाणी, राधेश्याम सोनवानी, मनीष हरित, नरोत्तम साहू, अजय दीक्षित, धनंजय नेताम, बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू, तनु साहू, किशोर यदु, तीजू सिन्हा, सुमित पारख, मरौदा सरपंच अभिमन्यु ध्रुव भूतेश्वरनाथ सेवा समिति अध्यक्ष पारस देव, प्रकाश चंद रोहरा, शत्रुघन साहू, रमेश मेश्राम, सचिव मेवेन्द्र साहू, लक्ष्मी बारले, यादराम साहू बिसेलाल ध्रुव भी उपस्थित थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें