Breaking: बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को... - CG Sandesh

Breaking: बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। बलौदाबाजार आगजनी-हिंसा मामले में नोटिस की तामीली नहीं करने पर बलौदाबाजार पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. भिलाई विधायक पर बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने का आरोप लगा है. गिरफ्तारी के बाद विधायक समर्थकों के बीच झूमाझटकी हुई. इसे भी पढ़ें : मोदी सरकार की पहल: विभिन्न मंत्रालयों में 45 संयुक्त सचिवों और निदेशकों की होगी सीधी भर्ती, यूपीएससी ने जारी किया विज्ञापन…



आज लगभग 10 बजे से ही बलौदाबाज़ार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी. विधायक के गिरफ्तारी का विरोध करने सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए. ऐसे में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.

गिरफ्तारी से पहले कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कार के ऊपर चढ़कर सीना ठोककर और सतनाम का झंडा लहराया. इस दौरान संविधान की किताब भी लहराते हुए अपने समर्थकों का आभार जताया. साथ ही कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें