12 किमी दूर मिला शव...नाले के तेज बहाव में बहा बुजुर्ग - CG Sandesh

12 किमी दूर मिला शव...नाले के तेज बहाव में बहा बुजुर्ग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर अभी भी जारी है। बलरामपुर जिले में तेज बारिश के बाद नाले में बहने से एक बुजुर्ग युवक की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम ने उनका स्व बरामद कर लिया है। बुजुर्ग का नाम पवन चेरवा बताया जा रहा है, उनकी उम्र 55 वर्ष थी।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बलरामपुर के पस्ता थाना क्षेत्र  के निवासी एक बुजुर्ग नाले के तेज बहाव में बह गए थे। जिसके बाद उनकी खोजबीन की जा रही थी।  कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 


बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग झलरिया में नाला पार कर रहा था। उसी दौरान वह तेज धार की बहाव में बह गया। वहीं इस मामले में तहसीलदार अश्विनी चंद्रा ने बताया कि" झलरिया पंचायत के बठौरा गांव निवासी पवन चेरवा नाला पार करने के दौरान बह गया था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। सूचना के बाद हम भी मौके पर पहुंचे और खोजबीन किया गया। जिसके बाद घटनास्थल से लगभग बारह तेरह किलोमीटर की दूरी पर उनके परिजन और होमगार्ड के जवानों ने शव को बरामद किया"।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें