महासमुंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन में शामिल हुए
पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की
महासमुंद : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पवित्र सावन मास पर आयोजित रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का ऊं नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें