महासमुंद : खेत देखने गए किसान की हाथी ने ली जान.
महासमुंद क्षेत्र के एक गाँव में आज खेत देखने गए किसान को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला. जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
जानकारी के अनुसार महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोरियाझर केशवा में आज सुबह करीब 6 से 7 के बीच एक दंतैल हाथी ने एक किसान की जान ले ली. किसान सुबह-सुबह अपने खेत को देखने के लिए निकला हुआ था तभी अचानक हाथी आ पहुंचा और हाथी ने पटक-पटक कर युवक की जान ले ली.
मृत किसान नाम मेघराज चंद्राकर बताया गया है, घटना के बाद वन विभाग की टीम पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है. ग्रामीणों को सावधान रहने कहा गया है. बताया जा रहा है कि हाथी अभी कक्ष क्रमांक 79 केशवा पर विचरण कर रहे हैं.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें