पूर्व डिप्टी सीएम को मिल सकती हैं प्रदेश कांग्रेस की कमान,दि... - CG Sandesh

पूर्व डिप्टी सीएम को मिल सकती हैं प्रदेश कांग्रेस की कमान,दिल्ली से लौटे सिंहदेव ने संगठन में बदलाव को लेकर बड़ी बात

रायपुर । नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होकर वापस लौटे पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व डिप्‍टी सीएम सिंहदेव के बयान से यह भी तय हो गया है कि संगठन में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। नई दिल्ली से वापस लौटने के बाद सिंहदेव कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए।



पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से दी गई किसी भी जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। यदि प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलती है तो उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने मोइली कमेटी की रिपोर्ट को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि फैक्ट फाइडिंग कमेटी की बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार पर चर्चा हुई। संगठन में बदलाव पर राष्र्टीय नेतृत्व निर्णय करेगा। कांग्रेस का लक्ष्य सामूहिकता के साथ काम करने पर है।

नई दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के बड़े नेता पहुंचे थे। दिल्ली में कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक पर पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा है कि मोइली कमेटी की बैठक में चुनावों में हार के कारणों पर वन टू वन चर्चा हुई है। यह पहली बार है कि कांग्रेस इस तरह से रिपोर्ट तैयार कर रही है। मोइली कमेटी की रिपोर्ट से पार्टी और मजबूती से काम करेगी। इसके अलावा निकाय और पंचायत चुनावों को एक साथ कराने पर भी चर्चा हुई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें