महासमुंद : रास्ते में गंदगी मत करो कहने पर की मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : रास्ते में गंदगी मत करो कहने पर की मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा में रास्ते में गंदगी मत करो कहने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम खरोरा निवासी कांती बंजारे ने पुलिस को बताया की 12 अगस्त को रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर अपने बच्चों को खाना खिला रही थी. तभी उसके पडोस में रहने वाली कु. लक्ष्मी पटेला जो कांती की ननंद है आकर कांती को बतायी कि गोपी भैया को शिवकुमार धृतलहरे और भुवन बंजारे गाली गुप्तार कर मारपीट कर रहे हैं.

तब बात सुनकर कांती वहां जाकर देखी तो उसके पति गोपी बंजारे को शिवकुमार धृतलहरे और भुवन बंजारे एक राय होकर अश्लील गाली गलौज करके हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दे रहे थे, जिसे पोखन सोनवानी बीच बचाव कर रहे थे. उसके बाद भी वे लोग मारपीट गाली गलौज करते रहे. मारपीट से उसे चोटे आई है. उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खरोरा ले जाया गया.

कांती ने अपने पति को झगडा विवाद के बारे में पूछताछ की तो वह बताया कि हमारे आने जाने के रास्ते में गंदगी मत करो बोला हूं तो इसी बात को लेकर शिवकुमार धृतलहरे एवं भुवन बंजारे आवेश में आकर मुझे गाली गुप्तार कर मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिये हैं.

मामले कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिवकुमार धृतलहरे, भुवन बंजारे के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें