छत्तीसगढ़ के कटघोरा में जल्द शुरू होगी देश की पहली लिथियम माइ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के कटघोरा में जल्द शुरू होगी देश की पहली लिथियम माइंस, नीलामी प्रक्रिया शुरू

रायपुर। साय सरकार छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के कटघोरा में जल्द लिथियम की माइंस शुरू करने जा रही है. यह देश की पहली लिथियम की माइंस होगी. इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी. उन्होंने बताया कटघोरा में लिथियम का भंडार है. यह माइंस लगभग ढाई सौ हेक्टेयर में होगी. इसके लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.


मंत्री श्यामबिहारी ने बताया, विश्व में लिथियम का भंडार बहुत सीमित है. भारत में छत्तीसगढ़ के अलावा जम्मू कश्मीर में ही लिथियम का भंडार मिला है. छत्तीसगढ़ के बस्तर में लिथियम की संभावना है, यहां भी जल्द सर्वे शुरू होगा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें