बिलासपुर में एक्टिव हैं स्वाइन फ्लू के नौ मरीज, स्वास्थ्य वि... - CG Sandesh

बिलासपुर में एक्टिव हैं स्वाइन फ्लू के नौ मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने के जारी किए आदेश

बिलासपुर । शहरी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू ने पैर पसार लिया है। सोमवार को इसके चार नए मरीज मिले है। मौजूदा स्थिति में नौ मरीज सक्रिय है। जिनमें से चार अस्पताल में भर्ती है। चार होम आइसोलेट चल रहे है। वही एक मरीज की मौत हुई है। मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में ला दिया गया है, ताकि इसे बढ़ने से रोका जा सके।



कलेक्टर अवनिश शरण ने भी स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द इस बीमारी पर नियंत्रण लाने के निर्देश दिए है और अस्पताल में इनके इलाज की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। सोमवार को मिले चार मरीज सिरगिट्टी के शंकर नगर के रहने वाले है। सभी एक ही परिवार के सदस्य है, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है और इलाज किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें