CRIME NEWS : 15 वर्षीय स्कूली छात्रा से दुष्कर्म...आरोपियों ... - CG Sandesh

CRIME NEWS : 15 वर्षीय स्कूली छात्रा से दुष्कर्म...आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर खमतराई थाना पुलिस पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित भी उसी स्कूली छात्र है।


पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी के एक स्कूल का है। जानकारी के मुताबिक खमतराई इलाके की 15 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा दुष्कर्म का शिकार हो गई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। पीड़ित छात्रा को लेकर उसके माता-पिता रिपोर्ट लिखाने के लिए दो दिन तक थाने में भटकते रहे।

बाद में भाजपा नेताओं की मदद से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। उरला सीएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक पीड़िता और आरोपित दोनों नाबालिग हैं और घटना एक हफ्ते पहले स्कूल परिसर से थोड़ी दूर पर हुई है। इस दौरान किसी अज्ञात ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें