मुख्यमंत्री राजधानी में ,विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव में फह... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री राजधानी में ,विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव में फहराएंगे तिरंगा, जाने 15 अगस्त में कौन कहां करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। देशभर में 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर है. वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्य समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में है. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे. उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में ध्वजारोहण करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे. केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे.



राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह 9 बजे से शुरू होगा. समारोह में पदक अलंकरण और पुरस्कार वितरण किया जाएगा. समारोह स्थल से आजादी के शुभ अवसर पर रंगीन गुब्बारे छोड़े जाएंगे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें