Krishna Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर पर ही ... - CG Sandesh

Krishna Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर पर ही तैयार करें भोग, फॉलो करें ये रेसिपी

Krishna Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन विधि-विधान से कान्हा की पूजा की जाती है और कई तरह की मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। आप इन मिठाइयों को घर पर ही बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनकी आसान रेसिपी-

लौकी का हलवा

  • लौकी को छील लें, इसे कद्दूकस करें।
  • फिर पैन को गर्म करें, इसमें घी डालें।
  • कद्दूकस की हुई लौकी को भूनें।
  • इसमें दूध और चीनी मिलाएं।
  • लौकी अच्छे से पक जाए तो गैस ऑफ कर दें।
  • लीजिए लौकी का हलवा तैयार है, भगवान को भोग लगाएं।


ड्राई फ्रूट लड्डू

  • ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने के लिए आधा कप काजू।
  • आधा कप किशमिश।
  • आधा कप बादाम।
  • एक चम्मच इलायची पाउडर।
  • 1-2 चम्मच घी।
  • सबसे पहले पैन गरम करें।
  • घी डालें।
  • ड्राई फ्रूट्स को भूनें।
  • जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में पीस लें और इसके लड्डू बनाकर तैयार करें।

गुड़ की खीर

  • कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आप गुड़ की खीर भी बना सकते हैं।
  • एक पैन गरम करें, दूध डालें और उबालें।
  • फिर चावल डालें।
  • खीर गाढ़ी होने लगे तो गुड़ और ड्राई फ्रूट्स डालें।
  • लीजिए बनकर तैयार है गुड़ की खीर।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें