जांजगीर में डायरिया से दो मासूमों की मौत, स्वास्थ्य विभाग मे... - CG Sandesh

जांजगीर में डायरिया से दो मासूमों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. आज फिर डायरिया ने अमोदा गांव के दो मासूम बच्चों को की जान ले ली. वहीं तीन ग्रामीणों का अस्पताल में इलाज चल रहा. मासूमों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम अमोदा गांव पहुंची है.

 



जांजगीर चांपा जिला के अमोदा गांव में 3 वर्षीय बालक और 7 वर्षीय बच्ची को रात से उल्टी दस्त हो रही थी. परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में ही दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा कि गांव के 3 लोगों का चापा अस्पताल में इलाज चल रहा है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें