आईईडी की चपेट में आकर एक बच्चे और ग्रामीण की मौत मामले में न... - CG Sandesh

आईईडी की चपेट में आकर एक बच्चे और ग्रामीण की मौत मामले में नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट, परिजनों से कहा- 'हमें माफ करें'

बीजापुर। मुदवेंदी IED ब्लास्ट को लेकर नक्सलियों की ओर से माफ़ी मांगी गई है। पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव मोहन ने प्रेस नोट जारी करते हुए मुतवेंडी में प्रेशर IED की चपेट में आकर मारे गए नाबालिग कोवासी हिड़मा और गढ़िया कुंजाम की मौत पर खेद जताया है और उनके परिजनों से माफी मांगी है।

जानकारी के अनुसार, मुदवेंदी इलाके में 27 जुलाई को कवासी हिड़मा और मई माह में गाड़िया कुंजाम की मौत नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से हुई थी। नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर प्रेशर आईईडी पुलिस और सुरक्षाबलों को नुकसान पंहुचाने के लिए लगाने का जिक्र किया है और ग्रामीणों को इसकी सूचना देने की बात कबूल की है।


पत्रकारों को दी हिदायत

नक्सली नेता मोहन ने सरकार पर बस्तर में फर्जी मुठभेड़ों में 80 से ज्यादा निर्दोष आदिवासियों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पत्रकारों को भी नक्सली नेता ने हिदायत देते हुए कहा कि, आदिवासियों पर हो रहे नरसंहार और फर्जी मुठभेड़ों का फर्दाफाश करें। मीडिया कुछ बातों का दुष्प्रचार कर रही है।

press note



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें