सीएम साय फेक ID मामले में आरोपी गिरफ्तार : रायपुर पुलिस ने अ... - CG Sandesh

सीएम साय फेक ID मामले में आरोपी गिरफ्तार : रायपुर पुलिस ने अलवर से साहूकार खान नामक व्यक्ति को पकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले आरोपी साहूकार खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि, प्रार्थी मनोज कुमार साहू ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आई.डी. बनाकर छवि धुमिल करने के उद्देश्य से फर्जी आई.डी. का संचालन किया जा रहा है। जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में भादवि. एवं आई.टी. एक्ट की धाराओं के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



क्या है पूरा मामला

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त फर्जी आई.डी. का तकनीकी विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान करने में सफलता प्राप्त हुई तथा अज्ञात आरोपी को राजस्थान के अलवर में लोकेट किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर टीम को राजस्थान के अलवर रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अलवर पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी साहूकार खान को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया, कि आरोपी साहूकार खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अलवर के जिस क्षेत्र में रेड कार्यवाही की गई है, उस क्षेत्र के निवासी किसी भी विशिष्ठ/महत्वपूर्ण व्यक्तियों के फोटो एवं नाम का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आई.डी. बनाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते है। जिस संबंध में राजस्थान में भी कई अपराध पंजीबद्ध है, ऐसे अन्य व्यक्तियों पर भी रायपुर पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें