पीलिया से पीड़ित दो सगी बहनों की मौत, बीमारी के बाद परिजन कर... - CG Sandesh

पीलिया से पीड़ित दो सगी बहनों की मौत, बीमारी के बाद परिजन करवाते रहे झाड़ फूंक

रायपुर। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र धरमजयगढ़ में पीलिया से पीड़ित दो सगी बहनों की मौत हो गई है। दोनों ग्राम ढोढा गांव के निवासी थे।

जानकारी के मुताबिक धर्मजयगढ़ क्षेत्र के संरक्षित जनजाति परिवार की दो सगी बहनें अंजनी नाग और उसकी बड़ी बहन संजना नाग पिछले दिनों बुखार से पीड़ित थी। उन्होंने अचानक स्कूल भी जाना बंद कर दिया था। जिसके बाद परिजनों ने झाड़ फूंक करवाया। हालांकि इससे भी लड़कियों की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उन्हें जयपुर के पत्थर गांव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।



घटना की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग में चिंता की लहर दौड़ गई। मामले की जानकारी होने के बाद बीएमओ टीम के साथ पता लगा पहुंचे और परिजनों का बयान दर्ज किया बता दें कि बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पत्थर गांव तथा धर्म जयगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया है, साथ ही जगह-जगह उनके कैंप भी लगाए गए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें