तुमगांव : मोटरसायकल की ठोकर से एक व्यक्ति घायल - CG Sandesh

तुमगांव : मोटरसायकल की ठोकर से एक व्यक्ति घायल

तुमगांव थाना अंतर्गत कौंवाझर के पास मोटरसायकल की ठोकर से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है.

ग्राम गढसिवनी निवासी ऋषि कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 06 अगस्त 2024 के शाम 19:45 बजे वह अपनी मोटर सायकल सुपर स्पेलेण्डर क्रमांक CG 06 GG 6430 से सुरज डोंगरे का मुर्गा दुकान चिकन लेने गया हुआ था । जहाँ से मुर्गा लेकर जैसे ही गाड़ी को वापस तुमगांव घर आने के लिए मोड़ रहा था तभी तुमगांव की ओर से कौंवाझर तरफ जा रहे मोटर सायकल का चालक सोमु धीवर द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर रितेश साहू को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. एक्सीडेंट करने से रितेश साहू के सिर, चेहरा में चोट लगी है तथा रितेश का मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके बाद रितेश का उपचार हेतु तुमगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसका उपचार चल रहा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें