पटेवा : झलप यात्री प्रतिक्षालय के पास पुलिस ने जप्त की अवैध शराब.
पटेवा पुलिस ने 7 अगस्त 2024 को मुखबिर की सुचना पर NH 53 यात्री प्रतिक्षालय के पास ग्राम झलप में एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ घेराबंदी कर पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी रामसिंग उर्फ दातू यूगरे पिता हप्पो यूगरे उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड नं 07 झलप थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) के कब्जे से एक पीला लाल रंग के प्लास्टिक थैला में रखे 20पौवा देशी शोले प्लेन शराब प्रत्येक पौंवा में 180-180 एमएल शराब भरी हुई जुमला 3600 एमएल शराब कीमती 1800रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक CG 06 M 0731 कीमती करीबन 2,00000 रूपये जुमला कीमती करीबन 2,02,000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें