जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगी सभी... - CG Sandesh

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगी सभी ग्यारह सीटों पर लोकसभा चुनाव

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ के प्रमुख अजीत जोगी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की सभी ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में होने वाले स्थानीय नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी.

उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा गठबंधन ने अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सात सीटों पर विजय हासिल की है. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पार्टी को राज्य के लगभग चौदह प्रतिशत मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें