जशपुर में शराबी शिक्षक का हंगामा: शराब के नशे में लुंगी पहने... - CG Sandesh

जशपुर में शराबी शिक्षक का हंगामा: शराब के नशे में लुंगी पहने स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक,वीडियो वायरल

जशपुर। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शराबी शिक्षक के नशे में स्कूल पहुंचने के मामले सामने आते रहते हैं और उनपर कार्रवाई भी होती है. इसके बावजूद शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहे हैं. एक ऐसा ही ताजा मामला जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के खवसकानी प्राथमिक शाला में हुआ. जहां प्रधान पाठक शराब के नशे में गंजी और लुंगी पहने स्कूल पहुंचा और हंगामा किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. वहीं मामले में प्रधानपाठक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.

 



जानकारी के अनुसार मंगलवार को फरसाबहार विकासखंड के खवसकानी प्राथमिक शाला प्रधानपाठक रोमानुस कुजूर शराब के नशे में गंजी और लुंगी पहने स्कूल पहुंचा. इस अशोभनीय व्यवहार के चलते विद्यालय में पदस्थ अन्य शिक्षकों ने उसे डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया. वहीं मामले की बीईओ जांच की गई और रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी. इस रिपोर्ट के आधार पर प्रधानपाठक रोमानुस कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें